Sunday, June 21, 2026

उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के दो मामलों का खुलासा, 7 लाख का वाहन बरामद

 

कोरबा। Korba Police के “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना उरगा पुलिस ने चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पहले मामले में प्रार्थिया संतोषी साहू के घर में हुई चोरी के आरोप में पुलिस ने ग्राम लालमाटी निवासी 19 वर्षीय युवराज कुमार कंवर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चांदी का करधन सहित अन्य सामान बरामद किया गया।

वहीं दूसरे मामले में टाटा मैजिक वाहन चोरी के आरोप में नोन्दीरी निवासी 20 वर्षीय करन भारद्वाज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से करीब 7 लाख रुपये कीमती वाहन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया है।

दोनों मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।