बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह कदम सोमवार को 2 संदिग्धों के एंटीलिया का पता पूछने के बाद उठाया गया है।
संदिग्धों ने जिस टैक्सी ड्राइवर से अंबानी के घर का पता पूछा था, उसने ही पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके इसकी जानकारी दी है। ड्राइवर का कहना है कि दोनों उर्दू में बात कर रहे थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि संदिग्धों के हाथ में एक बैग भी था। फिलहाल DCP रैंक का अधिकारी ड्राइवर से पूछताछ कर रहा है। पुलिस CCTV फुटेज भी खंगाल रही है। संदिग्धों की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने एंटीलिया की सुरक्षा बढ़ा दी है। आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है।







