एकलव्य आदर्श स्कूल में वर्ष 2022-23 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा परिणाम में प्राप्तांक के संबंध में प्राप्त दावा-आपत्ति उपरांत अंतिम चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। कक्षा में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की सूचना अलग से प्रकाशित की जाएगी।

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास माया वारियर ने बताया कि चयन सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला, लाफा और रामपुर से किया जा सकता है। चयन व प्रतीक्षा सूची जिले की वेबसाइट www.korba.gov.in पर अपलोड की गई है। जिसका अवलोकन कर सकते हैं। इसी प्रकार विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोरबा, करतला, कटघोरा, पाली एवं पोडी-उपरोडा से भी चयन एवं प्रतीक्षा सूची की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।