Sunday, May 3, 2026

एक गर्लफ्रेंड के लिए 2 लड़के भिड़े…चली गोली:रायपुर में पिता ने तानी पिस्टल, बेटे ने की फायरिंग

रायपुर में शुक्रवार रात गर्लफ्रेंड के चक्कर में गोली चल गई। दो युवकों के बीच गर्लफ्रेंड को लेकर पहले तो विवाद शुरू हुआ। बेटे की गर्लफ्रेंड से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए पिता ने एक युवक पर पिस्टल तान दी। यह देखकर बेटे को भी जोश आ गया उसने 12 बोर की बंदूक से दो बार युवक पर फायरिंग कर दी।

इस दौरान आरोपी जसपाल के साथ मौजूद उसके चाचा ने बंदूक की नली ऊपर उठा ली जिससे युवक को गोली नहीं लगी। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 पिस्टल, 12 बोर बंदूक, एक स्नाइपर और चाकू बरामद किया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

तेलीबांधा इलाके के इसी सेकंड हैंड कार शोरूम में पूरी वारदात हुई है।
तेलीबांधा इलाके के इसी सेकंड हैंड कार शोरूम में पूरी वारदात हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. जरनैल सिंह, पिता
  2. जसपाल सिंह, बेटा
  3. हरप्रीत सिंह, चाचा
  4. अभिजोत सिंह
  5. इन्दरपाल सिंह