Wednesday, July 15, 2026

एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर पहुंचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल – शोकाकुल परिवार पवन गर्ग व रामसिंह कंवर की पुत्री के शादी में हुए शामिल, अन्य भाजपा नेताओं ने भी की शिरकत

कोरबा- एक दिवसीय कोरबा प्रवास पर पहुंचे विधानसभा नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का भाजपा नेताओं ने आत्मीय स्वागत किया। पार्टी से जुड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विचार मंथन के पश्चात् श्री धरमलाल कौशिक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल – शोकाकुल परिवार पवन गर्ग के यह एवं रामसिंह कंवर की पुत्री के विवाह में भी शामिल हुए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष लखन लाल देवांगन, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, जोगेश लांबा, केदारनाथ अग्रवाल, अशोक चावलानी, संतोष देवांगन, हीरा पंजवानी, सतविंदर बग्गा, नरेंद्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, विकास केदारनाथ अग्रवाल, एवं कोरबा-कटघोरा मंडल के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं महिला मंडल पदाधिकारी उपस्थित हुए।