knn24news/ कोरबा । कुसमुण्डा खदान में फिर एक हादसा हुआ है। इस हादसे में की किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है। वही बारूद से भरा टैंकर के पलटने से कम्पनी को लाखों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आज शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे कुसमुण्डा विकास नगर स्थित आईबीपी प्लांट से बारूद भरकर निकली ट्रक क्रमांक CG12AT2508 कुसमुण्डा खदान में अनियंत्रित होकर पलट गई, इस हादसे में ट्रक का केबिन जिसमे चालक व परिचालक बैठते हैं वह यथावत रहा, वहीं पिछला हिस्सा जिसमे बारूद से भरी टैंक पलट गई, जिसमे सबसे पहले जेक उठाने वाली तरल पदार्थ हाइड्रोलिक जमीन पर बहने लगी, वही केबिन और टैंकर से सम्पर्क में आने वाले सभी पार्ट्स व केबल टूट गए, हादसे के बाद से पलटे हुए टैंकर को उठाने की कवायद जारी है,बताया जा रहा है कि टैंकर को उठाने से सारा बारूद बाहर निकल सकता है,जिससे आई बी पी कम्पनी को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है।








