ऊर्जाधानी कोरबा यूं तो अपने कोयले के लिए विश्वभर में अलग पहचान रखता है रत्नगर्भा कोरबा अनेक खनिज संपदा से परिपूर्ण है यही वजह है कि कोरबा में अनेक पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं जिससे लोगों को रोजगार मिलने के साथ हैं समूचे विश्व को उनकी जरूरतों के हिसाब से खनिज संपदा भी उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन खदान के कुछ अधिकारी कर्मचारी अपने फायदे के लिए छोटे कर्मचारी की जान के साथ खिलवाड़ करते है।ये मामला है डीजल चोरी का। हरदीबाजार क्षेत्र के अंतर्गत एसईसीएल की जितनी भी खदाने है उनसे हजारों लीटर डीजल की चोरी हो रही है। आए दिन डीजल चोर खदानों में लाठी-डंडे सहित बंदूक के साथ लैस होकर आते हैं और छोटे कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के साथ ही डीजल की चोरी करते हैं । ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिसमें खदान के अंदर गोली चलने के साथ ही कई लोगों की जान भी गई है । इसमें कई बार खुद चोर भी घायल हुए हैं लेकिन अधिकांश मामलो में कर्मचारियों की पिटाई कर दी गई है । वहीं कुछ कर्मचारियों को इन्हीं चोरों के कारगुजारी के कारण अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा है । कुछ पुलिस कर्मियों के मिलीभगत और एसईसीएल के कुछ अधिकारियों की सांठगांठ के चलते इन चोरों के हौसले बुलंद हैं और वे बेधड़क खदान के अंदर घुस कर कर्मचारियों के सामने से डीजल की चोरी करते हैं, एसईसीएल लाखों रुपए खदानों के सुरक्षा में लगाता है , लेकिन खुद अधिकारी ही उसकी सुरक्षा में सेंध लगाकर चोरों को न्योता देते हैं कि वे अपने कार्यों को अंजाम दे और अधिकारी ऐसा करें भी क्यों ना, उन्हें एक फिक्स कमीशन देकर चोर उनसे परमिशन लेते हैं यही कारण है कि पिछले लंबे समय से इस क्षेत्र में चोरों का आतंक और पुलिस की दिखावटी कार्यवाही जारी है । लेकिन इन सबके बीच अगर कोई पीस रहा है तो वह है एसईसीएल में काम करने वाला निचले तबके का कर्मचारी
बहरहाल पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजल चोरों के गोरखधंधे को बंद कराने के लिए बड़ा एक्शन लेने की जरूरत है ताकि इन पर रोक लग सके और साथ ही अधिकारियों की सुरक्षा भी हो सके ।







