
ऑनलाइन गेम के चक्कर में मौत होने और बैंक खातों से रुपए निकल जाने के किस्से आपने सुने होंगे। अब छत्तीसगढ़ में गेमिंग के चक्कर में बड़ा खेल हो गया। महासमुंद जिले की 16 साल की लड़की को ‘फ्री फायर’ गेम के खिलाड़ी से प्यार हो गया और उसके चक्कर में घर छोड़ कर भाग निकली। करीब 12 दिन बाद जब पुलिस ने लड़की को तलाश किया तो पता चला कि उसने शादी कर ली है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मामला पिथौरा क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली का है। यहां रहने वाली 16 साल की लड़की 18 नवंबर को गायब हो गई। परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करा दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की तो वो बिहार में एक्टिवेट मिला। इस पर टीम जमुई पहुंची और वहां से युवक चंदन कुमार पिता दिनेश को हिरासत में लेकर लड़की को बरामद कर लिया।









