Saturday, August 22, 2026

ओवैसी का अजीत डोभाल पर निशाना, बोले- NSA कट्टरवाद फैलाने वालों के नाम बताएं

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया कि डोभाल को बताना चाहिए कि ये ‘कुछ तत्व’ कौन हैं, जो देश में धार्मिक कट्टरता फैला रहे हैं। NSA को उन लोगों के नाम बताने चाहिए। बीते शनिवार डोभाल ने एक सम्मेलन में कहा था कि कुछ तत्व धर्म और विचारधारा के नाम पर देश में धार्मिक कट्टरता फैला रहे हैं।