Tuesday, March 17, 2026

कटघोरा में दिनदहाड़े वारदात: बैंक के सामने बाइक की डिक्की तोड़कर नकदी पार, CCTV में कैद

कटघोरा, 17 मार्च। शहर के सबसे व्यस्त इलाके में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सोमवार को हैरान कर देने वाली चोरी की वारदात सामने आई। अधिवक्ता सुरेश कुमार शर्मा की बाइक की डिक्की तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने कुछ ही सेकंड में नकदी पार कर दी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिले हैं।

नजर हटते ही वारदात
मिली जानकारी के अनुसार, अधिवक्ता बैंक से नकदी निकालकर बाहर आए और रकम बाइक की डिक्की में रख दी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने मौका भांप लिया। जैसे ही पीड़ित का ध्यान कुछ पल के लिए हटा, आरोपियों ने तेजी से डिक्की खोलकर कैश निकाल लिया और फरार हो गए।