Tuesday, August 18, 2026

कर्ज के रुपए मांगे तो ठेकेदार को मार डाला:3 और लोगों को दूसरे जिले से बुलाया, बैट से पीट-पीटकर की हत्या; 4 गिरफ्तार

धमतरी जिले में 2 दिन पहले मिली ठेकेदार की लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल उसकी हत्या की गई थी। बताया गया कि ठेकेदार एक युवक से अपने रुपए वापस मांग रहा था। इसी बात से आरोपी नाराज हो गया और उसने 3 लोगों को दूसरे जिले से बुलाया। इसके बाद चारों ने मिलकर ठेकेदार की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला सिहावा थाना क्षेत्र का है।

सोनामगर के शांता गुफा के पहाड़ियों में 2 सिंतबर को ग्राम मोदे निवासी ज्योति प्रकाश (35) की लाश मिली थी। उसके चेहरे को बुरी तरह से कुचला गया था। लाश मिलने के बाद से ही पुलिस इस केस में हत्या वाले एंगल से ही जांच कर रही थी। ज्योति प्रकाश ग्राम पंचायतों में ठेकेदार किया करता था। ऐसे में पुलिस ने रुपए के लेन-देन में ही उसकी हत्या की आशंका जताई थी।