Sunday, August 16, 2026

कवर्धा रेस्ट हाउस में टीएस सिंहदेव और विजय शर्मा की मुलाकात, डिप्टी सीएम ने की बाबा की तारीफ, जानिए पूरा मामला

कवर्धा। प्रदेश के दो दिग्गज नेता पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और डिप्टी सीएम विजय शर्मा की कवर्धा के रेस्ट हाउस में मुलाकात हुई, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में हो रही है। दरअसल, पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव लोहारीडीह हत्याकांड के आरोपियों से मुलाकात करने कवर्धा पहुंचे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस बाबा की रेस्ट हाउस में अचानक मुलाकात हो गई। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस बाबा का स्वागत किया। दोनों दिग्गज नेताओं के बीच 15 मिनट बात हुई।