तीन दिन के दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह के टूर का आज आखिरी दिन है। सोमवार को श्रीनगर पहुंचे गृहमंत्री ने अपना बेखौफ अंदाज दिखाया। उन्होंने मंच पर लगा बुलेट प्रूफ ग्लास हटाते हुए कहा कि अब कश्मीर के लोगों को अपने दिल से डर निकाल देना चाहिए।
सिविल सोसाइटी के लोगों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कश्मीर अब तरक्की की राह पर है। मैं बिना बुलेट प्रूफ जैकेट के आपके बीच मौजूद हूं। आपसे दिल-खोलकर बात करने आया हूं। 70 साल तक यहां के युवाओं को उनका अधिकार नहीं मिला। अब उन्हें बराबरी का अधिकार मिलेगा।
शाह ने कहा कि फारूक साहब ने भारत सरकार को पाकिस्तान से बात करने की सलाह दी। मैं घाटी के युवाओं से बात करना चाहता हूं। मैंने घाटी के युवाओं के सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाया है। शाह आज पुलवामा जिले के लेथपोरा में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) कैंप का दौरा भी करेंगे। वे सुरक्षाबल के जवानों के साथ खाना भी खाएंगे और रात को कैंप में ही रुकेंगे।
#WATCH जम्मू-कश्मीर: गृह मंत्री अमित शाह ने गांदरबल के माता खीर भवानी मंदिर में पूजा की। pic.twitter.com/zYeuGbkppi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2021







