
कोरबा। प्रगतिशील लेखक संघ के तत्वाधान में 3 जुलाई 2022 दिन रविवार को संध्या 5 बजे अंचल के प्रसिद्ध कथाकार कामेश्वर पांडे की चर्चित कहानी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र पर कार्यक्रम रखा गया है।
कथाकार कामेश्वर पांडे की कहानी राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र विगत समय में देश की प्रगतिशील राष्ट्रीय मासिक पत्रिका हंस में प्रकाशित हुई थी। इस कहानी को हंस कथा सम्मान से सम्मानित किया गया था और ₹10000 राशि प्रदान की गई थी।
प्रगतिशील लेखक संघ की कोरबा इकाई द्वारा रविवार को शाम -“लेखक और उनकी कहानी से रूबरू” होइए कार्यक्रम रखा गया है। जिसमें कथाकार कामेश्वर पांडेय स्वयं अपनी इस चर्चित कहानी का पाठ करेंगे। उक्त कार्यक्रम प्रगतिशील लेखक संघ के संरक्षक श्री शिव शंकर अग्रवाल के ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा स्थित कार्यालय में रखा गया है।
बैठक में उपस्थित लेखक गण कहानी पर अपने उद्बोधन विचार व्यक्त करेंगे पाठक गण भी इस कार्यक्रम में शिरकत करना चाहें तो सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम संबंधित चर्चा या जानकारी हेतु सुरेश रोहरा, कार्यकारी अध्यक्ष मोबाइल नंबर 8319691519 पर संपर्क कर सकते हैं।









