Thursday, April 16, 2026

कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रदेश के 55 नेता शामिल होंगे

अहमदाबाद में कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन, प्रदेश के 55 नेता शामिल होंगेरायपुर: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम सामने आने के बाद संसद में राहुल गांधी ने बीजेपी से कहा था कि हमने आपको अयोध्या में हराया है और 2027 में हम आपको गुजरात में हराकर दिखाएंगे। राहुल गांधी के इस बयान ने जाहिर कर दिया था कि वह गुजरात मॉडल की धारणा को तोड़ना चाहते हैं। पॉलिटिकल एनालिस्ट्स का साफ मानना है कि शायद यही वजह है कि कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन अहमदाबाद में 8-9 अप्रैल को होने जा रहा है। इस अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस अधिवेशन में प्रमुख राजनीतिक चुनौतियों और भारतीय राजनीति की भविष्य की दिशा पर चर्चा होने की उम्मीद है।