बाराद्वार, छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, आगामी 31 मई 2025, शनिवार को बाराद्वार में संविधान बचाओ विधानसभा स्तरीय आंदोलन का आयोजन किया जाएगा। यह आंदोलन दोपहर 3:00 बजे भीम राव अंबेडकर सामुदायिक भवन, विश्राम गृह के पास, नया बाराद्वार में नेता प्रतिपक्ष माननीय डॉ. चरण दास महंत के मुख्य आतिथ्य में होगा।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जिले के सभी ब्लॉक/नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारीगण, पोलिंग बूथ के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, सेवा दल, अनुसूचित जाति, जनजाति विभाग, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ तथा अन्य मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ के अध्यक्षगणों की उपस्थिति प्रार्थनीय है।
इसके अतिरिक्त, त्रिस्तरीय पंचायत राज के निर्वाचित जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, पार्षदगण और सभी कांग्रेसजनों से भी कार्यक्रम में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है
