Sunday, April 19, 2026

कांग्रेस नेत्री अर्चना उपाध्याय के पति नवीन उपाध्याय का निधन, रायपुर में लीवर की बीमारी से चल रहा था इलाज

कोरबा। कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व पार्षद डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर की पूर्व पार्षद व राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय के पति श्री नवीन उपाध्याय का आज रायपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे और लंबे समय से लीवर की बीमारी से पीड़ित थे।

स्वर्गीय उपाध्याय को 5 दिन पूर्व रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी तबीयत और बिगड़ती चली गई और आज उनका निधन हो गया।

उनके निधन की सूचना मिलते ही कोरबा में कांग्रेसजन और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

अंतिम संस्कार कल 16 अप्रैल 2025, मंगलवार को सुबह 11:00 बजे कोरबा के पोंडी बहार स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।