Saturday, June 27, 2026

कार्यकर्ता होते हैं सच्चे हितैषी,चमचे नही : ज्योत्सना महंत

कोरबा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा है कि वास्तविक रूप से कार्यकर्ता ही नेताओं के लिए सच्चे मार्गदर्शक व हितैषी की भूमिका में होते है। जमीन की सच्चाई उनके पास होती है। जहां कहीं वे कुछ खामियां देखते है नेताओं को अवगत कराते है। सांसद ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा दिए गए एक बयान के संदर्भ में इस बात को कहा जिसमें उन्होंने कार्यकर्ता और चमचे के बीच के अंतर को बताया था।
सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि हम उस परंपरा को मानने वाले है जिसमें – निंदक नियरे राखिये, आंगन कुटी छवाय, की बात कही गई है। सही मायने में जो आलोचक होते हैं वे किसी व्यक्ति के शुभचिंतक होते है। एक प्रकार से कार्यकर्ता भी इसी भूमिका में होते हैं न कि चमचे। अपने स्वार्थ के लिए कोई व्यक्ति कुछ दिन तक आपका पिछलग्गू हो सकता है। लेकिन कार्यकर्ता निष्ठा और बिना किसी स्वार्थ के नेताओं के लिए काम करते है। इसलिए संगठन हित के साथ-साथ नेताओं का हित कुल मिलाकर कार्यकर्ताओं से ही है। इसलिए हर कहीं कार्यकर्ता ज्यादा मान-सम्मान पाते है, दूसरे नहीं