Thursday, March 12, 2026

काॅलोनी के बीच आइसोलेशन सेंटर बनाने का विरोध

कोरबा: एच.टी.पी.पी. काॅलोनी के बीच में होम आइसोलेट सलाह वाले मरीजों को रखने के लिए प्रबंधन डी टाइप काॅलोनी में आइसोलेशन सेंटर बना रहा है। लेकिन काॅलोनी के लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं,एक दिन पहले काॅलोनी की महिलाएं बड़ी संख्या में एच.टी.पी.पी. मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंच गई थीं और घेराव कर दिया था। प्रबंधन प्रशासन के दिशा निर्देशानुसार क्षेत्र के होम आइसोलेट मरीजों को रखने के लिए एक पूरे खाली ब्लॉक में जहां सुविधा उपलब्ध है वहां आइसोलेशन सेंटर बनाने की बात कर रहा है तो दूसरी तरफ यहां के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कालोनी के लाेगों की मांग है कि प्रबंधन आइसोलेशन सेंटर दूसरी जगह पर बनाए। शनिवार को भी इसके विरोध में बड़ी संख्या में महिलाएं डी-टाइप काॅलोनी में पहुंच गई थी जहां आइसोलेशन सेंटर बनाया जा रहा था। प्रबंधन यहां साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं करा रहा था। लेकिन महिलाओं व काॅलोनी वालों के विरोध के चलते यहां काम कर रहे लोगों को मौके से काम रोक कर जाना पड़ा। लोगों ने कहा कि काॅलाेनी के बीच में अगर कहीं और आइसोलेशन सेंटर बनाया जाएगा तो इसका विरोध किया जाएगा। इससे सभी लोगों को कोरोना का खतरा बढ़ जाएगा। आसपास रहने वाले लोगों में कोरोना को लेकर दहशत बढ़ रही है। इधर प्रबंधन का कहना है कि लोगों की सुविधा के लिए को शिकायत है तो इस पर गौर करते हुए कहीं अन्य जगह बनाया जा रहा है।