कुछ छूट के साथ बढ़ेगा लॉकडाउन:17 मई सुबह 6 बजे तक है अभी लॉकडाउन, रविवार को रहेगा टोटल बंद

knn24news/ राजधानी रायपुर, बिलासपुर सहित प्रदेश के कुछ जिलों में लॉकडाउन आगे बढ़ाने के आदेश शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। कोरबा जिले में भी लॉकडाउन आगे बढ़ना तय है। शनिवार शाम या रविवार को इसका आदेश कलेक्टर जारी करेंगी। कोरबा में 17 अगस्त की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन है। रविवार को टोटल बंद रहेगा।

सिर्फ चिकित्सा से जुड़े संस्थान व सेवा, दूध व समाचार पत्र वितरण, पेट्रोल पंप को पहले जैसी सेवा देने की अनुमति होगी। एक अधिकारी ने कहा कि पहले की तुलना में पॉजिटिव केस की संख्या काफी कम हुई है, फिर भी अभी रोज केस के लिहाज से कोरबा प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में शामिल है। दूसरी चिंता कोरबा से सटे रायगढ़, जांजगीर, सरगुजा संभाग के जिलों में केस अधिक निकल रहे हैं।

ऐसे में लॉकडाउन का कम से कम 8 दिन के लिए आगे बढ़ना तय है। ज्यादा छूट भी नहीं दी जाएगी। एकल किराना दुकान, डेलीनीड्स व डेयरी, इनवर्टर व बैटरी शॉप, निर्माण व मरम्मत सामग्री की दुकानों को समय बंधन व शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है। पहले दी गई छूट भी जारी रहेगी। साप्ताहिक बाजार, मॉल, कॉम्प्लेक्स की दुकानें बंद रहेंगी। पहले जैसे ही आयोजन, समारोह, गार्डन, जिम, सैलून पर प्रतिबंध जारी रहेगा। बैंकिंग व पोस्टल सेवाओं में भी कुछ छूट दी जाएगी।

स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय: कलेक्टर
कलेक्टर कौशल ने कहा कि अभी 2 दिन लॉक डाउन है ही।हम केस मिलने की पॉजिटिविटी व रिकवरी रेट,मृत्यु के आंकड़े सहित करीबी जिलों की स्थिति पर नजर रख रहे है।ग्रामीण क्षेत्रों पर खास नजर है।सारी स्थिति की समीक्षा के बाद ही अंतिम निर्णय लेंगे।उन्होंने लॉक डाउन आगे बढ़ने से इंकार नहीं किया।