Thursday, June 18, 2026

कुत्ते और बिल्ली जैसी लड़ाई: पेट लवर्स के घर पहुंचने पर हुआ जमकर विवाद, वीडियो वायरल

भोपाल। पालतू जानवरों के संरक्षक संस्था पेट लवर्स कुत्तों की स्थिति देखने एक घर में गए और आपस में ही कुत्ते बिल्ली की तरह लड़ बैठे। इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।जानकारी के अनुसार मामला राजधानी भोपाल के अवधपुरी क्षेत्र के एक घर का बताया जा रहा है। घर में घुसकर कुत्तों की स्थिति देखने पर जमकर विवाद हो गया। बताया जाता है कि एक घर में कुत्तों की स्थिति देखने पेट लवर्स गई थी। पेट लवर्स के घर आने पर परिवार ने आपत्ति ली, इसी दौरान विवाद बढ़ गया। फिर क्या था महिला और परिजन के बीच जमकर हाथापाई हो गई। हालांकि किसी भी पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गुत्थम गुत्थी होते आसानी से देखा जा सकता है। वीडियो में कुछ लोग बीच बचाव करते भी दिख रहे हैं।