कोरबा। जिले की एसईसीएल कुसमुंडा परियोजना की खदान में कार्यरत कर्मचारी प्रेम सिंह ध्रुव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के वास्तविक कारणों को लेकर अब तक एसईसीएल प्रबंधन और पुलिस की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।










