Monday, September 21, 2026

कुसमुण्डा खदान में दर्दनाक हादसा, चालक की मौत

कोरबा। South Eastern Coalfields Limited की कुसमुण्डा खदान में ट्रेलर की टक्कर से वाहन चालक नरेश केंवट की मौत हो गई। हादसा 3 नंबर बैरियर के पास हुआ। घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।