Thursday, August 20, 2026

“केदारनाथ अग्रवाल को ज्ञापन सौंपते ही प्रशासन बैकफुट पर, मानिकपुर जनसुनवाई स्थगित”

कोरबा: मानिकपुर खदान में 21 अगस्त 2026 को प्रस्तावित विवादित जनसुनवाई को लेकर प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए इसे स्थगित (Postponed) कर दिया है। कुसमुंडा के विकास नगर स्थित कोयला मजदूर सभा कार्यालय में बुधवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से ठीक पहले आए इस प्रशासनिक फैसले को ग्रामीणों और यूनियनों के एकजुट संघर्ष की बड़ी जीत माना जा रहा है।

18 अगस्त को सौंपे ज्ञापन का दिखा त्वरित असर:
विस्थापित ग्रामीणों और भू-विस्थापित संघ के पदाधिकारियों (अध्यक्ष सुरेश पटेल, उपाध्यक्ष रम्मे लाल, सचिव जितेंद्र राव, कोषाध्यक्ष उदय पटेल) ने 18 अगस्त को कोयला मजदूर सभा के केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी श्री केदारनाथ अग्रवाल जी को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा था। ग्रामीणों के आक्रोश और संगठन के कड़े रुख को देखते हुए प्रशासन और SECL प्रबंधन ने जनसुनवाई की प्रक्रिया को फिलहाल रोक दिया है।

“पहले वादे पूरे होंगे, तभी होगी अगली प्रक्रिया”:
प्रशासनिक रुख से यह स्पष्ट हो गया है कि पूर्व में दिए गए आश्वासनों और विस्थापितों की लंबित मांगों का निराकरण किए बिना नई जनसुनवाई आगे नहीं बढ़ाई जाएगी।
ग्रामीणों की जीत पर प्रमुख बिंदु:

जनसुनवाई स्थगित: 21 अगस्त को होने वाली मानिकपुर खदान जनसुनवाई को आगामी आदेश तक टाल दिया गया है। प्रशासन ने पुराने किये गये वादे जो अभी तक लंबित है उस पर अमल करने एवं कानूनन सभी वायदे पुरे करने समय को आगे बढ़ाते हुए जनसुनवाई को आगे बढ़ा दिया जिसे भुविस्थापित अपनी जीत के रूप मे देख रहे है|

लंबित मांगों पर प्राथमिकता: प्रशासन को विस्थापितों के स्वास्थ्य, पेयजल, मुआवजा और न्यायसंगत पुनर्वास के पुराने वादों पर पहले अमल करना होगा।

संगठन व विस्थापितों की एकजुटता: 12 से अधिक प्रभावित गांवों के ग्रामीणों की एकजुटता और केदारनाथ अग्रवाल के नेतृत्व में उठाए गए कदम का सीधा असर देखने को मिला।
* इस महत्वपूर्ण जनसुनवाई सम्बन्धी बैठक मे अध्यक्षता कर रहे श्री केदारनाथ अग्रवाल जी के साथ ही श्री नौशाद खान, श्री राकेश श्रीवास्तव, श्री गिरिजा साहू, श्री सुरेंद्र मिश्रा, श्री अजीत पाण्डेय, श्री अशोक साहू, श्री शिव कुमार श्री सुगना बर्मन, श्री विरेंन्द्र राठौर श्री मनोज सिंह, श्री राजेश सिंह, श्री दूजराम मिलन श्री गोपाल यादव,श्री राजकुमार शर्मा, श्री तोरण सिंह राठौण्, श्री पाल वर्गीस,श्री आशुतोष वर्मा,श्री निरंजन सिंह, श्री सोनू प्रताप सिंह, श्री मनीष सिंह, श्री देवेंद्र सिंह,श्री अनंत त्रिपाठी श्री मोहम्मद ताजुद्दीन, श्री शशांक खरे एवं अन्य पदाधिकारीगण बैठक मे उपस्थित रहे*

“भू-विस्थापितों और कोयला मजदूर सभा ने स्पष्ट किया है कि जब तक पूर्व की सभी मांगों का धरातल पर ठोस समाधान नहीं हो जाता, वे अपने अधिकारों और न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे।”