Friday, April 10, 2026

”कैप्टन हटाओ” बनाम ”नवजोत सिद्धू के सहयोगियों को बर्खास्त करो”, कांग्रेस में फिर संकट

नई दिल्ली: अमरिंदर सिंह के पाकिस्तान और कश्मीर पर टिप्पणियों को लेकर नवजोत सिद्धू के सलाहकारों पर निशाना साधने के बाद उनको पंजाब के मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग मुफिर से उठी है. तीन मंत्रियों सहित पंजाब कांग्रेस के 23 विधायकों ने अमरिंदर सिंह को हटाने की मांग करते हुए कहा कि वे फिर से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से अपील करेंगे. कैबिनेट मंत्री तृप्त सिंह बाजवा ने कहा, “कप्तान को बदला जाना चाहिए नहीं तो कांग्रेस नहीं बचेगी… हम इस मुद्दे पर सोनिया गांधी से मिलेंगे.”

इस बीच अमरिंदर सिंह के वफादार पंजाब के पांच मंत्रियों और एक विधायक ने सिद्धू के उन सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, जिन्होंने विवाद को हवा दी.