
रायपुर। ट्रांसफर पर बैन हटाने राज्य सरकार ने मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित कर दी है। आज दोपहर भूपेश कैबिनेट की बैठक में ट्रांसफर पर बैन हटाने के लिए मंत्रिमंडलीय उप समिति गठित करने का निर्णय लिया गया। मंत्रिमंडलीय उप समिति को यथाशीघ्र रिपोर्ट देने कहा गया है।
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू को मंत्रिमंडलीय उप समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। मंत्री मोहम्मद अकबर, प्रेम साय सिंह, शिव डहरिया और अनिला भेड़िया को समिति का सदस्य बनाया गया है।
इससे पहले कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेस को ब्रीफिंग में मंत्री मोहम्मद अकबर ने संकेत दिए थे कि मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ट्रांसफर पर फैसला लेगी…विधानसभा के मानसून सत्र के बाद इस पर सरकार निर्णय करेगी।











