Sunday, May 31, 2026

कोयला मजदूर सभा कुसमुंडा क्षेत्र के लिए अब करेंगे करिश्माई अंदाज मे काम

संभागीय प्रभारी केदार नाथ अग्रवाल की अनुशंसा पर केन्द्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय ने जारी किया पत्र; अशोक साहू(पुनः नामित) एवं लक्ष्मण सिंह जेसीसी सदस्य नियुक्त; क्षेत्रीय संगठन में हर्ष की लहर हैं |
कोयला मजदूर सभा (HMS) के संभागीय प्रभारी श्री केदार नाथ अग्रवाल जी की विशेष अनुशंसा पर केन्द्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय जी द्वारा आज, दिनांक 25 मई 2026 को कुसमुंडा क्षेत्र की संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) के सदस्यों की नियुक्ति का आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। संभागीय प्रभारी की जमीनी रिपोर्ट और सिफारिश के बाद संगठन ने स्थानीय स्तर पर श्रमिक हितों को मजबूत करने के लिए इन अनुभवी पदाधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। लक्ष्मण सिंह को कुसमुंडा क्षेत्र से संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) के नए सदस्य मनोनीत वहीं अशोक कुमार साहू क्षेत्रीय महामंत्री को पुनः संयुक्त सलाहकार समिति (JCC) के सदस्य पद पर बरकरार रखा गया।

इस आधिकारिक नियुक्ति पत्र के जारी होने के बाद कोयला मजदूर सभा के क्षेत्रीय संगठन के सदस्यों में भारी उत्साह है। क्षेत्रीय संगठन के समस्त पदाधिकारियों, सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जेसीसी सदस्यों को बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं दी हैं। सदस्यों का मानना है कि इन नियुक्तियों से कुसमुंडा क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
संभागीय प्रभारी श्री केदार नाथ अग्रवाल जी, केंद्रीय अध्यक्ष बजरंगी शाही एवं केन्द्रीय महामंत्री नाथूलाल पाण्डेय जी ने संयुक्त रूप से उम्मीद जताई कि दोनों पदाधिकारी कुसमुंडा क्षेत्र के कोयला कामगारों की समस्याओं का त्वरित निराकरण कराएंगे। वे प्रबंधन और श्रमिकों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हुए सुरक्षा, चिकित्सा और कल्याणकारी सुविधाओं में सुधार करवाएंगे।


नवनियुक्त सदस्यों को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है और सभी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि यक़ीनन अब संगठन मजबूत होगा
क्षेत्रीय महामंत्री सह एरिया जे सी सी मेंबर अशोक साहू ने बताया कि ना केवल पद बल्कि हमारे कंधो मे एक महत्वपूर्ण जवाबदेही दी जा रही है जिसके लिए उन्होंने केंद्रीय महामंत्री आदरणीय नाथूलाल पाण्डेय जी अध्यक्ष माननीय बजरंगी शाही जी एवं केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सह संभागीय प्रभारी (कोरबा संभाग ) सम्माननीय श्री केदारनाथ अग्रवाल का आभार व्यक्त किया कि शीर्ष नेतृत्व ने पुनः मुझे इस क्षेत्र के एरिया जे सी सी के रूप मे पुनः नामित किया जाना मेरे लिए फ़क्र की बात है एवं उनके अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरीकोशिश रहेगी,हम कुसमुंडा के श्रमिक साथियों के सभी मुद्दों को एच एम एस के बैनर तले समाधान करने कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
नवनियुक्त एरिया जेसीसी लक्ष्मण सिंह ने इस पद पर अपनी नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मुझे संगठन ने ये पद और जवाबदारी दिया है उसे पूरा करने कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि इस बार हम कुसमुंडा मे एक अलग #करिश्माई अंदाज# मे मेम्बरशिप के लिए काम करेंगे एवं संगठन को आगे बढ़ाएंगे
नवनियुक्त एरिया जे सी सी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि मेरे नाम को चरितार्थ करते हुए #, रघुकूल रीत सदा चली आयी, प्राण जाई पर वचन ना जाई# मुलमंत्र को अपनाते हुए संगठन को आगे ले जाने वचनबद्ध हूं||
संगठन कार्यालय मे संपन्न इस कार्यक्रम में सोहन लाल, राम लाल जांगड़े,कमलेश प्रधान, विकास पाठक,मनीष मुर्मू, अजय कुमार, हरिहर प्रसाद, राजकुमार शर्मा, जमील एवं अन्य सदस्य, कार्यकर्ता शामिल हुए, एवं गर्मजोशी से नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं सम्मान किये