Thursday, March 12, 2026

कोरबा: एसएस प्लाजा में भीषण आग, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पहुंचे मौके पर, व्यापारियों से जानकारी ली

कोरबा। शहर के व्यस्त पावर हाउस रोड पर स्थित एसएस प्लाजा काम्पलेक्टस में सुबह अचानक आग लग गई। आग सबसे पहले पद्मिनी ज्वेलर्स में भड़कने लगी और देखते ही देखते यह प्लाजा की अन्य दुकानों तक फैल गई। आग की तेज लपटें और घना धुआं उठता देख पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

दमकल की मुठभेड़ और आग पर काबू

सुबह लगभग 6 बजे मार्निंग वॉक करने वाले लोगों ने धुआं निकलते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल की 10 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मी पिछले 4 घंटे से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। आग सबसे पहले पद्मिनी ज्वेलर्स और बालाजी स्टील में लगी थी, लेकिन फैलते हुए पहले मंजिल तक पहुंच गई। इसके कारण कई अन्य दुकानों को भी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

इस घटना की खबर मिलते ही पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग की गंभीरता को देखते हुए व्यापारियों से स्थिति की जानकारी ली . व्यापारियों ने बताया कि जयसिंह अग्रवाल की तत्परता और मौके पर मौजूदगी से उनका हौसला बढ़ा और स्थिति को संभालने में मदद मिली।

पुलिस अधिकारी प्रारंभिक जांच में शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। अभी तक आग के कारण लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की संभावना बताई जा रही है। निगम आयुक्त और महापौर संजूदेवी राजपूत भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।