Wednesday, September 30, 2026

कोरबा: कमिशनखोरी की भेंट चढ़ा पुल, निर्माण के दौरान ही टूटा एक हिस्सा, जानिए क्या हैं मामला

कोरबा। जनता के पैसों के दुरुपयोग से संबंधित है खबर केएनएन द्वारा लगातार प्रकशित किया जा रही है। इसी कड़ी में आज हम एक बार दिखाएंगे की टैक्स के पैसों का दुरुपयोग कर गुणवत्ताहीन पुल का निर्माण किया जा रहा है।

कोरबा के भैसमा सकती मार्ग पर का निर्माण कराया जा है । आप तस्वीर में साफ तौर पर देख सकते हैं कि पुल कितना टिकाऊ है । निर्माण के समय ही जो पुल गिर रहा हो क्या वो पहली बारिश भी झेल पाएगी?
 मिली जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी के अधिकारी कर्मचारी ठेकेदार के साथ मिलकर इस काम को करा रहे हैं लेकिन गुणवत्ता के नाम पर सिर्फ यहां पर खानापूर्ति की जा रही है इसे जनता के पैसों का दुरुपयोग नहीं करें तो और क्या कहेंगे ग्रामीण बताते हैं उनके द्वारा शिकायत की गई लेकिन उनकी शिकायत नहीं सुनी गई। बहरहाल मामले की शिकायत अधिकारियों से कर दी गई है। देखना है की निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता सुधार होता है या फिर इसे ऐसे ही छोड़ दिया जाएगा।