
कोरबा- आईएसओ सर्टिफाइड कोरबा का जिला अस्पताल वैसे तो हमेशा सुर्खियों में रहता है। यहां कमियों की फेहरिस्त काफी लंबी है। लेकिन क्या आप ये सोच सकते हैं कि जिला अस्पताल में महिला प्रसाधन कक्ष में दरवाजा तक नहीं हैं। ये बिल्कुल सच है।

केएनएन को मिले तस्वीरों में आप साफ तौर पर देख सकते हैं कि महिला प्रसाधन कक्ष में ना तो साफ सफाई हैं और ना ही दरवाजा। ऐसे में आप साफ तौर पर समझ सकते हैं कि यहां स्टॉफ सहित आने वाली महिलाओं को कितनी परेशानी होती होगी। मिली जानकारी के अनुसार महिलाओं को यूरीन टेस्ट के सैंपल के लिए भी यहीं भेजा जाता है।

कोरबा का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल होने का तमगा जिस जिला अस्पताल को मिला है। वह अब अपनी अव्यवस्था पर खुद की आंसू बहा रहा है। बहरहाल जिस से आईएसओ सर्टिफाइट अस्पताल का हाल उससे ये कहना गलत नहीं होगा की खुद जिला अस्पताल को उपचार की आवश्यकता है।












