Wednesday, March 4, 2026

कोरबा के सोनगुड़ा में सनसनीखेज डकैती: डेढ़ दर्जन हथियारबंद डकैतों ने परिवार को बनाया बंधक, नकदी–जेवरात लूटकर फरार

कोरबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र सोनगुड़ा के तराईडांड़ गांव में देर रात हुई डकैती की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। मंगलवार देर रात लगभग 1 बजे करीब डेढ़ दर्जन सशस्त्र हथियारबंद डकैत एक किराना कारोबारी के घर में धावा बोलकर परिवार के 11 सदस्यों को बंधक बनाकर लूटपाट करते रहे। घटना की सूचना सुबह पुलिस को मिलने पर आलाधिकारियों के भी होश उड़ गए।

 कट्टा अड़ाकर परिवार को बंधक बनाया

जानकारी के अनुसार, तराईडांड़ निवासी शत्रुघ्न दास महंत, जो किसान होने के साथ साथ किराना दुकान भी चलाते हैं, अपने परिवार के साथ रोज की तरह रात में सो गए थे। देर रात दरवाजा खटखटाने की आवाज पर जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, हथियारबंद डकैतों ने उनकी कनपटी पर कट्टा अड़ा दिया और घर में घुस आए।