Wednesday, March 25, 2026

कोरबा: खतरनाक वाहन चलाने वालों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, थार सहित कई वाहन चिन्हित

कोरबा जिले में सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र के घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में लापरवाहीपूर्वक और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 मार्च 2026 को दोपहर लगभग 3:30 बजे से 4:00 बजे के बीच कुछ वाहन चालक तेज गति और स्टंट करते हुए वाहन चला रहे थे, जिससे वहां मौजूद आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की आशंका उत्पन्न हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इस मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 281 और 3(5) तथा मोटर व्हीकल एक्ट, 1988 की धारा 184 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान चार वाहनों—स्कॉर्पियो, बोलेरो, स्विफ्ट और थार—के चालकों की पहचान की गई।

पुलिस ने वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जब्त कर लिया है। जांच में पाया गया कि इस वाहन का चालक रामकृष्ण साहू निवासी डेंगू नाल, कोरबा है, जबकि वाहन का मालिक नंदूलाल साव निवासी दर्री, कोरबा है। अन्य वाहनों की तलाश जारी है।

इसके अलावा, मामले में संलिप्त तीन व्यक्तियों—हिमांशु बैरागी, मुकेश कुमार बैगा और रामकिशन साहू—के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 170 एवं 126/135 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें तथा किसी भी संदिग्ध ग