Monday, October 26, 2026

कोरबा/ तेंदुए ने बुज़ुर्ग पर किया हमला, रेस्क्यू के लिए बिलासपुर से आ रही है टीम

knn24./कोरबा. मंगलवार सुबह दीपका से रंजना मार्ग में ग्राम बतारी निवासी रकबर सिंह के घर से लगे बाड़ी में तेंदुआ के छिपे होने की जानकारी मिली थी। रकबर सिंह और उसके परिजन सहित आसपास के लोग इस तेंदुआ को तलाश रहे थे। रकबर सिंह बाड़ी के करीब 7 फीट ऊंचे चारदीवारी पर चढ़कर तेंदुआ को तलाश रहा था कि इस दौरान अचानक तेंदुआ सामने आया और रकबर सिंह पर झपट्टा मारा। असंतुलित होकर रकबर सिंह बाउंड्री वॉल से नीचे गिर पड़ा और चोटिल हो गया जबकि तेंदुआ ग्रामीणों का शोर सुनकर भाग निकला। इसकी सूचना तत्काल पुलिस और वन विभाग को दी गई।