Friday, July 10, 2026

कोरबा नगर निगम में 11 एल्डरमेन ने ली शपथ, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की राजनीति में शुक्रवार को अहम घटनाक्रम देखने को मिला। नगर निगम के सभा गृह में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्य सरकार द्वारा मनोनीत 11 एल्डरमेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सभी नवनियुक्त एल्डरमेन को संविधान के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और गोपनीयता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर निगम के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्षद और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। समारोह के बाद सभी नवनियुक्त एल्डरमेन का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इन 11 एल्डरमेन ने ली शपथ

  • ईश्वर साहू
  • दीपक यादव
  • शिव बालक सिंह तोमर
  • रितेश साहू
  • सतीश सिंह ठाकुर
  • रविशंकर शुक्ला
  • वैशाली रतपारखी
  • अमीलाल चौहान
  • नवदीप नंदा
  • मंदाकनी त्रिपाठी
  • मनोज अग्रवाल

नगर निगम की कार्यप्रणाली को मिलेगा नया सहयोग

एल्डरमेन के शपथ ग्रहण के साथ ही नगर निगम कोरबा की कार्यप्रणाली में उनका औपचारिक योगदान शुरू हो गया है। एल्डरमेन नगर निगम की बैठकों में अपने अनुभव और सुझावों के माध्यम से शहर के विकास, जनहित से जुड़े मुद्दों और नीतिगत निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।