knn24news/ कोरबा। एसईसीएल की पंपहाउस कालोनी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में कोविशिल्ड वैक्सीन की कमी बनी हुई है। लगातार दूसरे दिन यहां पहुंचे लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। वैक्सीन की आपूर्ति कब तक हो पाएगी, इस बारे में लोगों को स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी।
बताया गया कि लोगों को सुविधा देने के लिए नजदीक में ही वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। एसईसीएल पंपहाउस कालोनी में भी विभागीय डिस्पेंशरी को वैक्सीनेशन सेंटर के तौर पर अपग्रेड किया गया है। बीते दिनों में यहां के काफी लोगों को टीकाकृत किया गया। मंगलवार को यहां वैक्सीन खत्म हो गई। यह सिलसिला आज भी कायम रहा। सुविधा लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों को पुरानी जानकारी देकर चलता कर दिया। लोगों को बताया गया कि जब भी वैक्सीन आएगी, सुविधा प्रारंभ की जाएगी। इससे पहले इसी तरह के हालात जिला अस्पताल सहित कई वैक्सीनेशन सेंटर में बन चुके है। इसके चलते लोगों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ा। इसी कड़ी में एसईसीएल विभागीय चिकित्सालय में बनाए गए कोरोना जांच केन्द्र में बरती जा रही लापरवाही को लेकर शिकायतों का सिलसिला जारी है। सीएमओ और कार्मिक विभाग तक यह मसला पहुंचा है। इसके बावजूद सुधार का कोई काम नहीं हो सका।









