Saturday, April 25, 2026

कोरबा पुलिस की संवेदनशील पहल: 2025 में अब तक 130 गुमशुदा व्यक्तियों को सकुशल परिजनों से मिलाया

कोरबा पुलिस ने वर्ष 2025 की शुरुआत से अब तक गुमशुदा लोगों की तलाश में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 जनवरी 2025 से 22 अप्रैल 2025 तक कुल 130 गुमशुदा व्यक्तियों को खोजकर सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंपा गया है।

पुलिस के सतत प्रयासों से बरामद व्यक्तियों का वर्गवार विवरण इस प्रकार है:

  • 12 बालक

  • 29 बालिकाएं

  • 41 पुरुष

  • 58 महिलाएं