
knn24news. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, कोरबा पूर्व में दिनांक 06.07.2022 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 121 वीं जयंती मनायी गई। इस अवसर पर उपस्थित संयंत्र के कार्यपालक निर्देशक श्री एस. के. बंजारा, श्री चंचल पैकरा अति. मुख्य अभियंता (एस. एंड एस. सी.), श्रीमती अंजना कुजुर अति. मुख्य अभियंता (एस एंड पी.), श्रीमती राजेश्वरी रावत, अति. मुख्य अभियंता (टी. एस. एस.), श्री शैलेन्द्र कुमार शर्मा, अति. मुख्य अभियंता (संचा.संधा.), श्री भुवनेश्वर प्रसाद पाटले, अति. मुख्य अभियंता ( ईंधन प्रबंधन) के गरिमामय आतिथ्य में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्य अर्पण किया गया। इस अवसर पर श्री बंजारा ने कहा डॉ. मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को कलकत्ता में हुआ। वें बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे एवं शिक्षाविद के रूप में विख्यात थे। वे सच्चे अर्थों में मानवता के उपासक और सिद्धांतवादी थें










