Monday, April 6, 2026

कोरबा ब्रेकिंग: ज्वेलर्स के संचालक पर प्राणघातक हमला, अज्ञात व्यक्ति ने ग्राहक बनकर हथौड़े से किया वार, हालात गंभीर

पावर हाउस रोड कोरबा निवासी और लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक विनोद सोनी के पास कुछ देर पहले एक ग्राहक आया। उसने अनावश्यक विवाद किया और पास में रखे हथोड़े से उनके सिर पर वार कर दिया। बेहोश होकर गिर पड़े विनोद सोनी को तत्काल निजी चिकित्सालय ले जाया गया। इस घटना की सूचना मिलने पर सराफा व्यवसाई और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं