Sunday, March 15, 2026

कोरबा: भाजपा नेता पवन अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने जताया आक्रोश

कोरबा, 01 फरवरी 2025 – भा.ज.पा. नेता पवन अग्रवाल के खिलाफ कटघोरा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई एसएसटी एक्ट के तहत की गई है, जिसके तहत उनके खिलाफ अमर्यादित शब्दों का उपयोग करने के आरोप लगाए गए हैं।

घटना कटघोरा के रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय सभा कक्ष की है, जहां शुक्रवार को EVM से मतदान को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा था। इस कार्यक्रम में कांग्रेस, भा.ज.पा., गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और अन्य दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी उपस्थित थे। प्रशिक्षण के दौरान, जब भा.ज.पा. के पवन अग्रवाल ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी और अन्य उपस्थित व्यक्तियों के बारे में अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें ‘गोड़ गंवार’ कहा, तो इस पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।