Friday, September 25, 2026

कोरबा: मावेशी ढूंढने गए ग्रामीण पर भालू का हमला, गंभीर हालत में सिम्स रेफर…

कोरबा वनमंडल के पसरखेत रेंज अंतर्गत ग्राम पतरापाली में जंगली भालू ने हमला कर वृद्ध व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया, लेकिन जब जान पर बन आयी, तो भागने के बजाए वृद्ध व्यक्ति भालू से ही भिड़ गया. दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक चले संघर्ष के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया. लेकिन इन भिड़ंत में वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसका उपचार के लिए कोरबा मेडिकल कॉलेज से बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया हैयह पूरी घटना कोरबा वनमंडल के पसरखेत परिक्षेत्र में आने वाले ग्राम पतरापाली के आश्रित ग्राम

बोइरझूमर टिकरा की घटना है, जहां बोइरझूमर टिकरा निवासी जोतराम राठिया पिता साधराम राठिया उम्र लगभग 64 वर्ष, 14 सितंबर दिन गुरुवार की देर शाम तक मवेशी घर नहीं आने पर मवेशियों को ढूंढने के लिए जंगल की ओर गया हुआ था. इसी बीच झमाझम बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने जोतराम राठिया घर लौट रहा था. इसी दौरान यहां मौजूद भालू ने जोतराम पर हमला बोल दिया. अपनी जान बचाने के लिए जोतराम भालू से ही भिड़ गया. जंगली भालू और जोतराम के बीच यह संघर्ष करीब 15 मिनट तक चलता रहा. जिसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया.