Tuesday, October 20, 2026

कोरबा में आदर्श टमकोरिया का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कोरबा। नगर के आदर्श टमकोरिया (पिता- किशन लाल टमकोरिया) उम्र 30 वर्ष का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवारजनों सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आदर्श टमकोरिया के असामयिक निधन से मित्रजनों और परिचितों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। अंतिम संस्कार की जानकारी परिजनों द्वारा बाद में दी जाएगी।