कोरबा। जिले के सीमावर्ती पसान क्षेत्र में रविवार को कहरा नाला के पास तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के बाद हाइवा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतक और घायलों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार को लेकर लोगों में नाराजगी है और पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है।











