कोरबा में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी मुख्य मार्ग पर सत्यदेव मंदिर के पास बाइक सवार दो युवकों ने व्यापारी की पत्नी के गले से सोने की चेन छीन ली। फिलहाल, पुलिस CCTV कैमरे खंगाल रही है, ताकि उनकी पहचान हो सके।
जानकारी के मुताबिक, व्यापारी अशोक अग्रवाल की पत्नी संतोष देवी शुक्रवार रात गणेश दर्शन कर प्रसाद लेकर घर लौट रही थीं। इस दौरान दो बाइक सवार आए। बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था। पीछे बैठे व्यक्ति ने भगवा रंग का गमछा चेहरे पर बांधा था।
दोनों ने अचानक संतोष देवी के गले से चेन छीनी और तेज रफ्तार में फरार हो गए। संतोष देवी ने शोर मचाया। राहगीरों ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वे भीड़भाड़ वाले मार्ग से निकल गए। पीड़िता के अनुसार, चेन करीब 2 तोले की थी। इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए है