कोरबा में नहर में डूबने से 9 वर्षीय बालक की मौत

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा मोहल्ला जंगलपारा में रविवार दोपहर नहर में डूबने से 9 वर्षीय बालक रोशन कंवर की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रोशन अपनी मामी और नानी के साथ नहाने गया था। उसने तैरना आने की बात कहकर तेज बहाव वाली नहर में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गया। मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश की, पर सफल नहीं हो सके।

करीब तीन घंटे की तलाश के बाद बालक का शव पंतोरा के पास बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस दुखद घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।