कोरबा में दर्री थाना क्षेत्र में एक 28 वर्षीय शादीशुदा व्यक्ति ने स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घटना सीएसईबी कॉलोनी के पास शाम करीब चार बजे हुई, जब आरोपी विक्की श्रीवास ने छात्रा को रोककर समय पूछने के बहाने उसके साथ अभद्रता की और गलत नियत से गाल पर कई बार चूमा।
छात्रा ने खतरा भांपकर हल्ला मचाया, जिस पर आसपास के ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी विक्की श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के माता-पिता द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद थाना दर्री में भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की गई और जेल भेज दिया गया।









