Tuesday, October 20, 2026

कोरबा में नाबालिग बेटे ने पिता की हत्या

कोरबा कोरबा जिले में 16 वर्षीय नाबालिग बेटे ने मां के चरित्र पर शक करने वाले पिता की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। 
करतला थाना क्षेत्र के प्रधान पारा में रहने वाला मजदूर धनीराम यादव (40) अपनी पत्नी पर चरित्र को लेकर शक करता था और आए दिन उससे विवाद करता था। रक्षाबंधन के दिन भी वह शराब के नशे में पत्नी से झगड़ा करने लगा और खाना बाहर फेंक दिया। विवाद बढ़ने पर धनीराम ने अपने 16 वर्षीय बेटे को भी मारने के लिए फावड़ा उठाया।

गुस्से में बेटे ने पिता से फावड़ा छीनकर उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगने से धनीराम की मौके पर ही मौत हो गई। करीब चार घंटे बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।