कोरबा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 187 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है, जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।
तबादले के तहत आरक्षक, प्रधान आरक्षक और अन्य पदों पर पदस्थ पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार लाना बताया जा रहा है।









