Monday, June 22, 2026

कोरबा में रोजगार को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, SECL से स्थायी नौकरी की मांग

कोरबा। भिलाई बाजार क्षेत्र के ग्रामीणों ने रोजगार के अधिकार को लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। SECL गेवरा परियोजना से प्रभावित परिवारों को स्थायी नौकरी में प्राथमिकता देने की मांग की गई। ग्रामीणों ने बाहरी लोगों द्वारा जमीन खरीदकर नौकरी लेने पर आपत्ति जताई और चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।