Friday, October 23, 2026

कोरबा में संदिग्ध हालात में युवक का शव मिला, हत्या या आत्महत्या? पुलिस जांच में जुटी

कोरबा, 11 फरवरी 2025। कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र के गेट नंबर-3, एनटीपीसी नहर कैनाल के पास मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान सुमित मिरी (27 वर्ष) पिता देवानंद मिरी, निवासी बलगी शांति नगर के रूप में हुई है। शव के पास से एचएफ डीलक्स बाइक (CG12BL7497) और एक मोबाइल बरामद हुआ है।