कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंप हाउस स्थित 15 ब्लॉक में घर के सामने शराब पीने से मना करना एक मकान मालिक को भारी पड़ गया। आरोप है कि 10 से 12 युवकों ने लोहे की रॉड, ईंट और पत्थरों से हमला कर योगेश श्रीवाश को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हमले में योगेश के सिर पर गंभीर चोट आई। किसी तरह जान बचाकर वह सीएसईबी चौकी पहुंचे, जहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं, हाल के दिनों में पंप हाउस क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।










